Pardeep Narwal Retirement: प्रो कबड्डी लीग से संन्यास लेने वाले “Dubki King” प्रदीप नरवाल का करियर – एक रिकॉर्ड ब्रेकर की कहानी!

Pardeep Narwal Retirement: प्रो कबड्डी लीग (PKL) के इतिहास में सबसे ज्यादा रेड पॉइंट्स बनाने वाले स्टार खिलाड़ी प्रदीप नरवाल ने सोमवार को PKL Season 12 की नीलामी में अनसोल्ड रहने के बाद संन्यास की घोषणा कर दी। फैंस को यह खबर उस वक्त मिली जब प्रदीप ने स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर सुनील तनेजा के साथ लाइव वीडियो में अपने संन्यास की पुष्टि की।

प्रदीप नरवाल “Dubki King”  कबड्डी के मैदान का बादशाह

Dubki King के नाम से मशहूर प्रदीप नरवाल ने अपनी रेडिंग तकनीक और दमदार खेल से दुनिया भर में पहचान बनाई। 28 साल की उम्र में उन्होंने प्रो कबड्डी लीग में 190 मैचों में कुल 1,801 रेड पॉइंट्स हासिल किए और औसतन 9.47 रेड पॉइंट्स प्रति मैच का शानदार रिकॉर्ड बनाया।

प्रदीप नरवाल ने 2015 में Bengaluru Bulls से PKL में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने Patna Pirates के लिए खेलते हुए तीन बार लगातार खिताब (सीजन 3 से 5) जितवाने में अहम भूमिका निभाई।

सीजन 5 में उन्होंने 369 रेड पॉइंट्स जुटाकर एक रिकॉर्ड कायम किया जो आज तक नहीं टूटा है।

Pardeep Narwal Raid Points: हर सीजन में बनाए दमदार रिकॉर्ड

Patna Pirates में अपने पांच साल के करियर के दौरान प्रदीप हर सीजन में चमके।

  • सीजन 3: 116 रेड पॉइंट्स (टॉप पर)
  • सीजन 4: 131 रेड पॉइंट्स (दूसरे स्थान पर)
  • सीजन 5: 369 रेड पॉइंट्स (इतिहास में सबसे ज्यादा)

UP Yoddhas और Bengaluru Bulls में सफर

2021 में प्रदीप को INR 1.65 करोड़ में UP Yoddhas ने खरीदा, जो उस समय सबसे महंगी बोली थी।

  • सीजन 8 (2021): 188 पॉइंट्स
  • सीजन 9 (2022): 220 पॉइंट्स
    इन दोनों सीजन में टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया।
    सीजन 11 में Bengaluru Bulls के लिए खेलते हुए उन्होंने सिर्फ 111 पॉइंट्स बनाए।

Kabaddi World Cup और इंटरनेशनल उपलब्धियां

प्रदीप नरवाल ने न सिर्फ PKL में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का नाम रोशन किया।

  • 2016 Kabaddi World Cup विजेता टीम का हिस्सा
  • 2017 Asian Kabaddi Championship में भारत को दिलाई जीत

Pardeep Narwal Retirement के साथ प्रो कबड्डी लीग का एक चमकता सितारा मैदान से विदा हो गया। फैंस के दिलों में उनकी डुबकी मूव और रिकॉर्ड ब्रेकिंग परफॉर्मेंस हमेशा जिंदा रहेगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now