CEAT Cricket Rating Awards 2024: रोहित शर्मा बने क्रिकेटर ऑफ द ईयर, विराट कोहली को वनडे क्रिकेट के लिए मिला यह सम्मान

CEAT Cricket Rating Awards 2024: सीएट क्रिकेट रेटिंग अवार्ड्स 2023-2024 की घोषणा हो गई है, जिसमें टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा को साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना। वहीं टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाज़ा गया। पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली भी अवार्ड्स सूची में शामिल रहें, उन्हें साल का सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाज के अवार्ड से सम्मानित किया गया।

दूसरी तरफ गेंदबाजों की बात करें तो ICC ODI World Cup 2023 में 24 विकेट लेकर सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज मोहम्मद शमी को साल का सर्वश्रेष्ठ वनडे गेंदबाज के रूप में चुना गया।

टेस्ट क्रिकेट में अपने डेब्यू के साथ ही तहलका मचाने वाले यंग इंडियन ओपनर यशस्वी जयसवाल को साल को सर्वश्रेष्ठ पुरुष टेस्ट क्रिकेटर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं ऑफ स्पिनर आर. अश्विन को साल का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट गेंदबाज चुना गया। 

मुंबई में हुए इस अवार्ड शो में कप्तान रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर के अलावा कई क्रिकेटर शामिल हुए। BCCI सचिव जय शाह ने इस फंक्शन में कहा कि भविष्य में टीम इंडिया अधिक से अधिक ट्राॅफी जीतने की कोशिश करेगी।

उन्होंने आगे कहा कि अगर हमें 1.4 बिलियन लोगों का प्यार और आशीर्वाद मिला तो हम ICC Champions Trophy 2025,  WTC Final 2025 और महिला टी20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय झंडे को सबसे ऊंचा रखने में सफल हो पाएंगे।

CEAT Cricket Rating Awards 2024 में महिला क्रिकेटरों को मिला यह सम्मान 

घरेलू क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। पिछले सीजन अपनी टीम को रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचाने वाले तमिलनाडु टीम के कप्तान साई किशोर को डोमेस्टिक क्रिकेटर ऑफ द ईयर के अवार्ड से नवाज़ा गया।

पुरूष टी20 के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज की बात करें तो इसके लिए न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज टीम साउदी को चुना गया। वहीं इंग्लैंड के बल्लेबाज फिल साल्ट को पुरूष टी20 का सर्वश्रेष्ठ बैटर ऑफ द ईयर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। 

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत सिंह को सबसे अधिक टी20 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए एक मेमो प्रदान किया गया। जबकि स्मृति मंधाना को साल की सर्वश्रेष्ठ भारतीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया गया।

दीप्ति शर्मा को भारत की सर्वश्रेष्ठ महिला गेंदबाज ऑफ द ईयर के अवार्ड से सम्मानित किया गया। शेफाली वर्मा को महिला टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने के लिए एक स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now