IPL 2025 मेगा ऑक्शन दिल्ली कैपिटल्स इन 5 प्लेयर्स को कर सकती है रिटेन कुलदीप यादव और ट्रिस्टन स्टब्स भी हो सकते हैं रिटेन

IPL 2025 Mega Auction: IPL 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले सभी टीमें अपने  बेहतरीन खिलाड़ियों को रिटेन करने की कोशिश में जुटी हुई हैं। नई रिटेंशन पॉलिसी के तहत टीमें अधिकतम 6 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं, जबकि 5 खिलाड़ियों के रिटेंशन पर 1 RTM कार्ड का इस्तेमाल कर सकती हैं। दिल्ली कैपिटल्स भी इस मौके का फायदा उठाते हुए अपने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को ऑक्शन से पहले रिटेन करने पर विचार कर रही है। आइए नज़र डालते हैं कि दिल्ली कैपिटल्स किन खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रख सकती है।

ऋषभ पंत और अक्षर पटेल होंगे दिल्ली के पहले रिटेंशन

दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले कई सालों से टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। 2016 से दिल्ली के लिए खेलते आ रहे पंत ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीता है। 2021 में दिल्ली ने उन्हें टीम का कप्तान भी नियुक्त किया था। ऐसे में दिल्ली के लिए पंत का रिटेंशन तय माना जा रहा है।

अक्षर पटेल, जो दिल्ली के उप कप्तान भी हैं, बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करते आए हैं। 2019 से टीम के साथ जुड़े अक्षर ने कई मैचों में टीम को जीत दिलाई है। ऐसे में दिल्ली उन्हें भी रिटेन करने पर विचार करेगी।

जैक फ्रेजर, कुलदीप यादव और ट्रिस्टन स्टब्स भी हो सकते हैं रिटेन

IPL 2024 में ऑस्ट्रेलिया के युवा ओपनर जैक फ्रेजर मैक्गर्क ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए धमाकेदार प्रदर्शन किया था। 234 के स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाने वाले इस खिलाड़ी ने डेविड वॉर्नर को प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया था। दिल्ली फ्रेजर को वॉर्नर से ऊपर प्राथमिकता देते हुए रिटेन कर सकती है।

भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव भी दिल्ली के लिए लगातार तीन सीजन शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं। 2024 में उन्होंने 11 मैचों में 16 विकेट हासिल किए थे। कुलदीप का अनुभव और फॉर्म देखते हुए दिल्ली उन्हें भी रिटेन करने की कोशिश करेगी।

साउथ अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स को दिल्ली ने 2024 ऑक्शन में मात्र 50 लाख रुपये में खरीदा था। स्टब्स ने अपने डेब्यू सीजन में 190 के स्ट्राइक रेट से 378 रन बनाए, जिसमें 3 अर्धशतक भी शामिल थे। उनका आक्रामक खेल दिल्ली के लिए आईपीएल 2025 में भी बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now