Irani Cup 2024 Schedule: BCCI ने जारी किया ईरानी कप 2024 का शेड्यूल, जानें कब और कहाँ खेला जाएगा इस साल ईरानी कप

Irani Cup 2024 Schedule: दिलीप ट्राॅफी 2024-25 की शुरूआत के साथ भारत के डोमेस्टिक क्रिकेट सीजन की शुरुआत भी हो गई है। बीसीसीआई द्वारा जारी डोमेस्टिक क्रिकेट फिक्चर के मुताबिक इस साल दिलीप ट्राॅफी के बाद ईरानी कप 2024 (Irani Cup) का आयोजन किया जाएगा। ईरानी कप का इतिहास भी काफी पुराना है और डोमेस्टिक सर्किट में रणजी ट्रॉफी और दिलीप ट्राॅफी के बाद ईरानी कप की महत्ता काफी है। 

Irani Cup 2024-25 एक रेड बाॅल टूर्नामेंट है जिसमें मात्र दो टीमें खिताब के लिए पांच दिनों तक एक-दूसरे से प्रतियोगिता करती है। बीसीसीआई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके Irani Cup 2024 Schedule घोषित कर दिया, साथ ही बता दिया कि इस साल Irani Cup 2024 Venue क्या होगा? जल्द ही स्क्वाॅड के भी घोषणा किए जाने की उम्मीद है। 

किन टीमों के बीच खेला जाएगा ईरानी कप 2024 (Irani Cup 2024-25 Teams)

दरअसल ईरानी कप पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन की विजेता टीम और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच खेले जाने वाला टूर्नामेंट है। पहली बार यह प्रतियोगिता 1959-60 में बंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच खेला गया था। वहीं इस वर्ष Irani Cup 2024-25 Teams की बात करें तो पिछले रणजी की चैंपियन टीम अर्थात् अजिंक्ये रहाणे की कप्तानी वाली मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच खेला जाएगा। Duleep Trophy 2024-25 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को रेस्ट ऑफ इंडिया के स्क्वाॅड में जगह दी जाएगी।

कब खेला जाएगा ईरानी कप 2024-25 (Irani Cup 2024 Schedule Date)

BCCI द्वारा जारी डोमेस्टिक क्रिकेट फिक्चर के मुताबिक इस साल यह प्रतियोगिता 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा जिसमें गत रणजी चैंपियन मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच वन-ऑफ मैच खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा ईरानी कप 2024-25 (Irani Cup 2024 Venue)

चूंकि Irani Cup 2024-25 में एक टीम मुंबई है तो पहले यह प्रतियोगिता मुंबई में खेले जाने की उम्मीद थी। लेकिन अब खबर है कि सिंतबर माह के आखिरी से मुंबई में भारी मानसून की संभावना है। ऐसे में BCCI अब Irani Cup 2024 Venue बदलने पर विचार कर रहा है। ऐसे में Irani Cup 2024-25 अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम या लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा सकता है। 

ईरानी कप 2024 के लिए कब होगी स्क्वाॅड की घोषणा? (Irani Cup 2024 Squad)

चूंकि Irani Cup 2024-25 Teams में मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया की टीमें शामिल है तो मुंबई की टीम के स्क्वाॅड में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। मुंबई का रणजी स्क्वाॅड ही इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनेगा वहीं रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम में दिलीप ट्राॅफी 2024-25 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मौका मिलेगा। बीसीसीआई जल्दी ही Irani Cup 2024 Squad की घोषणा करने वाला है। 

2024 में ईरानी कप किसने जीता?

ईरानी कप 2023-24 अर्थात् ईरानी कप का पिछला सीजन सौराष्ट्रा और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच खेला गया था जिसमें रेस्ट ऑफ इंडिया ने सौराष्ट्रा को 175 रन से मात देकर 31वीं बार ईरानी कप जीतने में सफल रहा था। 

कहाँ देखें ईरानी कप 2024 के मैच? (Where to watch Irani Cup 2024 live)

1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर के बीच खेला जाने वाला यह वन-ऑफ प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण आप टीवी पर Sports18 और डिजिटल मीडियम पर जियो सिनेमा ऐप पर देख सकते हैं। 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now