Irani Cup 2024 Squad: BCCI ने ईरानी कप 2024 के लिए किया स्क्वाॅड का ऐलान, ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेलेगी रेस्ट ऑफ इंडिया टीम

Irani Cup 2024 Squad: दिलीप ट्राॅफी 2024-25 के बाद डोमेस्टिक क्रिकेट फिक्चर के मुताबिक अब ईरानी कप 2024 (Irani Cup) का आयोजन किया जाना है। Irani Cup 2024 Schedule के बाद बीसीसीआई ने 1 अक्टूबर से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रणजी चैंपियन मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच होने वाले ईरानी कप (Irani Cup 2024) के लिए स्क्वाॅड की भी घोषणा कर दी है। ईरानी कप का इतिहास भी काफी पुराना है और डोमेस्टिक सर्किट में रणजी ट्रॉफी और दिलीप ट्राॅफी के बाद ईरानी कप की महत्ता काफी है। 

ईरानी कप 2024 एक रेड बॉल टूर्नामेंट है, जिसमें दो टीमें पांच दिनों तक खिताब के लिए मुकाबला करती हैं। बीसीसीआई ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ईरानी कप 2024 का शेड्यूल और इस साल के वेन्यू की जानकारी दी है। कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम मुंबई से मुकाबला करने उतरेगी। आइए बिना देरी किए एक नजर डालते हैं Irani Cup 2024 Squad पर।

क्या है ईरानी कप? (What is Irani Cup?)

ईरानी कप भारत का एक घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता है। ईरानी कप, जिसे पहले ईरानी ट्राॅफी (Irani Trophy) के नाम से जाना जाता था, की शुरुआत वर्ष 1960 में हुई थी। रणजी ट्रॉफी चैंपियनशिप के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में Irani Trophy का आयोजन किया गया था, तब से यह वन-ऑफ मैच हर साल ईरानी कप के नाम से खेला जाता है।

Irani Cup 2024-25, ईरानी कप इतिहास का 61वां संस्करण होगा। पिछले सीजन ईरानी कप प्रतियोगिता में रेस्ट ऑफ इंडिया ने सौराष्ट्रा को 175 रनों से शिकस्त देकर रिकाॅर्ड 31वीं बार खिताब जीतने में सफल रहा था।

किन टीमों के बीच खेला जाएगा ईरानी कप 2024?

दरअसल ईरानी कप पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन की विजेता टीम और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच खेले जाने वाला टूर्नामेंट है। पहली बार यह प्रतियोगिता 1959-60 में बंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच खेला गया था। वहीं इस वर्ष Irani Cup 2024 Teams की बात करें तो पिछले रणजी की चैंपियन टीम अर्थात् अजिंक्ये रहाणे की कप्तानी वाली मुंबई और ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली रेस्ट ऑफ इंडिया (ROI) के बीच खेला जाएगा। दलीप ट्रॉफी 2024 में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ईरानी कप 2024 में रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम में शामिल किया गया है।

कब खेला जाएगा ईरानी कप 2024

बीसीसीआई के डोमेस्टिक क्रिकेट शेड्यूल के अनुसार, इस साल ईरानी कप 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक खेला जाएगा, जिसमें पिछले रणजी चैंपियन मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच एक मैच होगा। फैंस को उम्मीद है कि ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली रेस्ट ऑफ इंडिया टीम 2023-24 रणजी चैंपियन मुंबई के खिलाफ कुछ कमाल दिखाने में सफल होगी।

कहां खेला जाएगा ईरानी कप 2024? (Irani Cup 2024 Venue)

चूंकि Irani Cup 2024 में एक टीम मुंबई है तो पहले यह प्रतियोगिता मुंबई में खेले जाना था। लेकिन मुंबई में भारी मानसून की संभावना की संभावना को देखते हुए BCCI ने अब Irani Cup 2024 Venue को चेंज करते हुए मुकाबले को लखनऊ शिफ्ट कर दिया है। अब ईरानी कप 2024 का मैच मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।

ईरानी कप 2024 के लिए क्या है रेस्ट ऑफ इंडिया का स्क्वाॅड? (Irani Cup 2024 Squad)

चूंकि ईरानी कप 2024 में मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया की टीमें खेल रही हैं, इसलिए मुंबई के स्क्वाड में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। मुंबई का रणजी स्क्वाॅड ही इस टूर्नामेंट का हिस्सा बनेगा। Irani Cup 2024 में मुंबई की कप्तानी अजिंक्ये रहाणे करते नजर आएंगे, वहीं श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ी भी मुंबई टीम की तरफ से ईरानी कप 2024 खेलेंगे।

वहीं रेस्ट ऑफ इंडिया (ROI) की टीम में दिलीप ट्राॅफी 2024 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। बीसीसीआई ने Irani Cup 2024 Squad की घोषणा कर दी है और रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंपी गई है जबकि अभिमन्यु ईश्वरन वाइस कप्तान की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। Irani Cup 2024 के लिए रेस्ट ऑफ इंडिया का स्क्वाॅड- 

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन (उपकप्तान),  साई सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल (कीपर), ईशान किशन (कीपर), सारांश जैन, मानव सुतार, प्रसिद्ध कृष्णा, यश दयाल, मुकेश कुमार, रिकी भुई, शाश्वत, खलील अहमद, राहुल चाहर।

2023-24 में ईरानी कप किसने जीता? (Who won the Irani Cup 2023?)

ईरानी कप 2023-24 अर्थात् ईरानी कप का पिछला सीजन सौराष्ट्रा और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच खेला गया था जिसमें रेस्ट ऑफ इंडिया ने सौराष्ट्रा को 175 रन से मात देकर 31वीं बार ईरानी कप जीतने में सफल रहा था।

कहाँ देखें ईरानी कप 2024 के मैच?

जारी ईरानी कप 2024 शेड्यूल के अनुसार, यह टूर्नामेंट या वन-ऑफ मुकाबला पिछले सीजन की रणजी चैंपियन मुंबई और रेस्ट ऑफ इंडिया के बीच 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा।

Irani Cup 2024 Live Streaming आप टीवी पर Sports 18 नेटवर्क पर देख सकते हैं जबकि ऑनलाइन डिजिटल मीडियम आप Irani Cup 2024 Live Streaming जियो सिनेमा ऐप या वेबसाइट पर पर देख सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now