Rohit Sharma Runs in IPL 2025:  IPL 2025 रोहित शर्मा ने लिखी इतिहास की नई कहानी!

Rohit Sharma Runs in IPL 2025: IPL 2025 में मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज़ रोहित शर्मा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें क्यों ‘हिटमैन’ कहा जाता है। Eliminator IPL 2025 MI Vs GT मुकाबले में रोहित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल मैच को रोमांचक बनाया, बल्कि दो बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए।

इस सीज़न में अब तक औसतन सिर्फ 15 की औसत से रन बना रहे रोहित ने इस अहम मुकाबले में धमाकेदार बल्लेबाज़ी की। उन्होंने सिर्फ 50 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 छक्के और 7 चौके शामिल थे। इस पारी के दौरान रोहित शर्मा ने IPL इतिहास में 7000 रन पूरे कर लिए। वे ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज़ बने हैं। उनसे पहले केवल विराट कोहली ही यह कारनामा कर पाए थे।

रोहित शर्मा ने इस मैच में 4 बड़े छक्के लगाकर IPL में अपने 300 छक्के भी पूरे कर लिए। वे इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। पहले नंबर पर हैं वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज़ क्रिस गेल, जिनके नाम 357 छक्के हैं। अब रोहित के नाम 302 छक्के हो गए हैं, जबकि विराट कोहली 291 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

Rohit Sharma विशेष उपलब्धियाँ-

  • विराट कोहली के बाद 7000 रन पूरे करने वाले दूसरे खिलाड़ी
  • क्रिस गेल के बाद 300 से ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज़
  • पाँच बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान (मुंबई इंडियंस के लिए)।
  • आईपीएल में अब तक 271 से अधिक मैच खेलने वाले गिने-चुने खिलाड़ियों में से एक।

रोहित शर्मा के आईपीएल 2025 के रन (Rohit Sharma Runs in IPL 2025)

  • मैच खेले: 14
  • कुल रन: 410
  • सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 81 रन (गुजरात टाइटंस के खिलाफ)
  • औसत: 31.54
  • स्ट्राइक रेट: 150.18
  • अर्धशतक: 4
  • छक्के: 22
  • चौके: 40

रोहित शर्मा के आईपीएल करियर के आँकड़े (IPL Career Stats in Hindi)

  • कुल मैच: 271
  • कुल रन: 7038
  • औसत (Batting Average): लगभग 29.5
  • स्ट्राइक रेट: 131.2
  • सर्वश्रेष्ठ स्कोर: 109* रन
  • अर्धशतक: 42
  • शतक: 1
  • चौके: 620+
  • छक्के: 302
  • कैच: 97
  • आईपीएल डेब्यू: 2008 (डेक्कन चार्जर्स के लिए)

अपने आईपीएल करियर में, रोहित शर्मा ने अब तक 271 मैचों में 7038 रन बनाए हैं, जिससे वे विराट कोहली (8618 रन) के बाद लीग के इतिहास में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now