Shikhar Dhawan Net Worth: जानिए शिखर धवन की कुल संपत्ति, रिकॉर्ड लिस्ट और कुछ रोचक तथ्य…

Shikhar Dhawan Net Worth: शिखर धवन एक समय भारतीय टीम के सबसे विश्वसनीय ओपनर थे। उनकी और रोहित शर्मा की आक्रमक ओपनिंग जोड़ी ने क्रिकेट जगत में तहलका मचाया हुआ था। लेकिन शनिवार सुबह उनकी एक पोस्ट ने उनके फैंस को निराश कर दिया। उस वीडियो पोस्ट में लंबे समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे सलामी बल्लेबाज ने अपनी सन्यास की घोषणा की। Shikhar Dhawan ने ना केवल इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास लिया बल्कि अब वे आईपीएल में भी खेलते नजर नहीं आएंगे।

दाएं हाथ के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने अपने करियर में कई अनोखे रिकाॅर्ड बनाएं और टीम इंडिया को आईसीसी टूर्नामेंट में अच्छा करने में मदद की। इसलिए शिखर धवन को मिस्टर आईसीसी भी कहा जाता है। आइए इस पोस्ट के जरिए एक नजर डालते हैं शिखर धवन के कुछ अनोखे रिकाॅर्ड पर और Shikhar Dhawan Net Worth पर।

जानिए कितनी है शिखर धवन की कुल संपत्ति(Shikhar Dhawan Net Worth)

दाएं हाथ के पूर्व स्टार खिलाड़ी ने क्रिकेट जगत में खूब नाम कमाया और लाखों फैंस को अपना मुरीद बनाया। क्रिकेट खेलकर उन्होंने खूब पैसा कमाया और आज भी ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए अच्छा पैसा कमा रहें है।लगजरी गाड़ी से लेकर महंगी घड़ियों का शौक रखते है शिखर धवन।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस समय शिखर धवन की कुल नेटवर्थ 120 करोड़ रूपये के आसपास आंकी गई है। दिल्ली में वह एक आलीशान मकान में रहते है जिसकी अनुमानित कीमत 5-7 करोड़ रूपये है। इसके अतिरिक्त शिखर धवन प्राॅपटीज में इंवेस्ट भी करते है और उनके कुछ अपने बिजनेस भी है। शिखर धवन DaOne Group के ग्रुप के मालिक है जिसने हाल ही में दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स नामक टीम खरीदी है।

शिखर धवन के कुछ अनोखे रिकाॅर्ड(Shikhar Dhawan Record List)

  • शिखर धवन ने वर्ष 2010 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था वहीं उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच दिसंबर 2022 में खेला था। 
  • शिखर धवन ने अपना टेस्ट डेब्यू 14 मार्च 2013 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था जिसमें उन्होंने तुफानी शतक लगाया था।
  • अपनी पहली टेस्ट पारी में Shikhar Dhawan 174 गेंदों पर 187 रन की आक्रमक पारी खेलने में सफल रहें। इस दौरान उन्होंने 33 चौके और 2 छक्के लगाएं।
  • शिखर धवन ने मात्र 85 गेंदों में अपना टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू शतक लगाया था। इस तरह वो टेस्ट की डेब्यू में सबसे तेज शतक लगाने का रिकाॅर्ड बनाया था।
  • आईसीसी चैंपियनशिप में हर बार उनके बल्ले से आग उगलती थी। 
  • शिखर धवन तीसरे ऐसे भारतीय है जो ICC Champions Trophy के मैन ऑफ द टूर्नामेंट बनने में सफल रहें।
  • शिखर धवन वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 2000 और 3000 रन बनाने वाले भारतीय है।
  • Shikhar Dhawan ने अपने 100वें वनडे मैच में शतक लगाने का कीर्तिमान भी बनाया है।
  • Shikhar Dhawan, आईसीसी चैंपियंस ट्राॅफी में लगातार दो बार गोल्डन बैट पर कब्जा जमाया था। ऐसा करने वाले वह दुनिया के एकलौते बल्लेबाज है। ICC Champions Trophy 2013 और 2017 में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की।
  • ICC ODI World Cup 2015 में भारत की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहें है शिखर धवन।

शिखर धवन लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन (Shikhar Dhawan Car Collection)

shikhar dhawan car collection
shikhar dhawan car collection

Shikhar Dhawan Net Worth की आगे बात करें तो उनके पास लग्जरी गाड़ियों का एक अच्छा कलेक्शन है। उनके गैराज में बीएमडब्ल्यू एम8 से लेकर ऑडी ए6, रैंज रोवर स्पोर्ट्स, बीएमडब्ल्यू 6 जीटी जैसी कारें है। इसके अलावा शिखर धवन के पास सुजुकी हायाबूसा जैसी बाइकों का भी एक आकर्षक कलेक्शन है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now