3 अक्टूबर से शुरू हो रहा है महिला T20 वर्ल्ड कप 2024, जानें टीम इंडिया का शेड्यूल

Women T20 World Cup Start Date India Schedule: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत 3 अक्टूबर से हो रही है और इसे लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। पहले यह टूर्नामेंट बांग्लादेश में आयोजित होने वाला था, लेकिन वहां के छात्र विरोध प्रदर्शनों के कारण इसे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) स्थानांतरित कर दिया गया। इस बार टूर्नामेंट में कुल 10 टीमें भाग ले रही हैं, ये टूर्नामेंट 3 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलेगा। आइये देखते है भारतीय महिला T20 टीम का पूरा शेड्यूल।

भारतीय महिला T20 टीम का पूरा का ग्रुप और मैच शेड्यूल

भारत का पहला मैच 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ होगा। इसके बाद 6 अक्टूबर को सभी की नजरें भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर टिकी रहेंगी, जिसे क्रिकेट जगत का महामुकाबला कहा जाता है। भारतीय टीम का तीसरा मुकाबला 9 अक्टूबर को श्रीलंका के साथ होगा और ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच 13 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला जाएगा।

भारतीय महिला टीम को ग्रुप ए में रखा गया है, जहां उसे पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका जैसी मजबूत टीमों के साथ मुकाबला करना होगा। वहीं, ग्रुप बी में बांग्लादेश, स्कॉटलैंड, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज की टीमें शामिल हैं।

ग्रुप Aग्रुप B
भारतबांग्लादेश
पाकिस्तानस्कॉटलैंड
ऑस्ट्रेलियाइंग्लैंड
न्यूजीलैंडदक्षिण अफ्रीका
श्रीलंकावेस्टइंडीज

भारतीय महिला टीम की ट्रॉफी जीतने की उम्मीद

भारत की पुरुष टीम ने 2024 में T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था, जिससे महिला टीम का मनोबल भी ऊंचा है। हालांकि, अब तक महिला टीम टी20 वर्ल्ड कप में एक भी ट्रॉफी जीतने में नाकाम रही है। महिला T20 वर्ल्ड कप के आठ संस्करणों में भारत केवल एक बार फाइनल में पहुंचा है, जहां उसे ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले तीन बार से लगातार खिताब जीता है, जो उसे खतरनाक प्रतिद्वंद्वी बनाता है।

इस बार, भारतीय टीम के पास सुनहरा मौका है। अगर टीम की स्टार खिलाड़ी अपने बेहतरीन प्रदर्शन को जारी रखती हैं, तो महिला टीम इस बार इतिहास रच सकती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now