WWE Roman Reigns Return: WWE के सबसे चर्चित सुपरस्टार्स में से एक Roman Reigns इन दिनों रिंग से बाहर हैं लेकिन उनकी वापसी को लेकर कई बड़े कयास लगाए जा रहे हैं। WrestleMania 41 में उनके साथ जो हुआ, उसने फैंस को चौंका दिया था। अब एक पूर्व WWE कर्मचारी ने रोमन रेंस की वापसी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है, जिससे ये साफ हो गया है कि वह अकेले नहीं लौटेंगे। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि उनकी सैलरी पर भी संकट मंडरा रहा है।
रोमन रेंस की वापसी में नया ग्रुप होगा (WWE Roman Reigns Return)
WrestleMania 41 में Paul Heyman ने Roman Reigns को धोखा देकर Seth Rollins के साथ हाथ मिला लिया था। इसके बाद CM Punk और Roman ने साथ मिलकर रॉलिंस और हेमैन से बदला लेने की कोशिश की, लेकिन Bron Breakker ने उन्हें हरा दिया और खुद को रॉलिंस के गुट का हिस्सा बताया।
WWE के पूर्व कर्मचारी Tommy Carlucci का मानना है कि Roman Reigns जब वापस आएंगे तो वो अकेले नहीं होंगे। उन्होंने एक शो में कहा कि, “मुझे लगता है Roman Reigns अब अकेले नहीं आएंगे। वह एक नए ग्रुप के साथ वापसी करेंगे और अपनी कहानी की शुरुआत वाइजमैन यानी पॉल हेमैन से करेंगे।”
इस बीच Seth Rollins और Paul Heyman ने Bronson Reed को भी अपने गुट में शामिल कर लिया है। ऐसे में Roman Reigns को अब और मजबूत टीम की जरूरत है ताकि वो इस नए गुट से मुकाबला कर सकें।
सैलरी में कटौती की भी हो सकती है बात (Roman Reigns Salary Cut)
एक और बड़ी खबर यह है कि Roman Reigns की सालाना सैलरी को लेकर भी बदलाव हो सकता है। WWE की मालिक कंपनी TKO अब खर्चों में कटौती कर रही है और इसी कारण कई स्टार्स को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इसमें Carlito, Carmella और Sonya Deville जैसे नाम शामिल हैं।
TKO के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार Roman Reigns को पूरी तरह बाहर नहीं किया जाएगा, लेकिन उनकी $15 Million की डील को लेकर दोबारा बातचीत की जाएगी। उनकी बेस सैलरी लगभग $5 Million है। बाकी रकम उन्हें PPV, मर्चेंडाइज, गेम डील्स, प्रमोशनल अपीयरेंस और Saudi Shows से मिलती है। लेकिन अब TKO का कहना है कि जब Roman Reigns फुल-टाइम नहीं हैं तो उन्हें इतना पैसा क्यों दिया जाए?
Tommy Carlucci के अनुसार, Roman को अपनी सैलरी में बड़ी कटौती के लिए तैयार रहना होगा क्योंकि यह TKO की मौजूदा पॉलिसी का हिस्सा है।
Roman Reigns की वापसी से पहले ही WWE में हलचल तेज हो गई है। वो न सिर्फ एक नए ग्रुप के साथ आ सकते हैं, बल्कि उनकी सैलरी को लेकर भी बड़ा बदलाव हो सकता है। फैंस अब बेसब्री से उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं और देखना होगा कि क्या वो Seth Rollins के गुट को चुनौती दे पाएंगे।

मैं एक ब्लॉगर हूं और sportkhel.in की मालिक हूं, मैं इस वेबसाइट पर खेल से संबंधित समाचार, लेख लिखती हूं, यहां आपको क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेनिस और अन्य खेलों से जुड़ी ताजा खबरें, मैच के नतीजे, और खेल आयोजनों की जानकारी मिलती है। हमारी कोशिश रहती है कि हम अपने पाठकों को खेल जगत की हर छोटी-बड़ी जानकारी समय पर और सही तरीके से पहुंचाएं।