Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi: भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे यशस्वी जयसवाल का जीवन परिचय

Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi: यशस्वी जायसवाल भारतीय क्रिकेट के एक उभरते हुए सितारे है जिन्होने काफी कम समय में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। यशस्वी जायसवाल यंग बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज है जो घरेलू क्रिकेट में मुंबई और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेलते हैं।

यशस्वी जयसवाल लिस्ट ए क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी होने के साथ अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले तीसरे सबसे युवा क्रिकेटर हैं। उनकी आक्रामक बैटिंग एप्रोच के कारण ही उनका सेलेक्शन ICC T20 World Cup 2024 के लिए इंडियन क्रिकेट टीम की 15 मेंबर स्क्वैड में हुआ है।

यशस्वी जायसवाल बायोग्राफी(Yashasvi Jaiswal Biography in Hindi)

यशस्वी जायसवाल एक प्रतिभाशाली भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने कम उम्र में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई। मुंबई में जन्मे और पले-बढ़े यशस्वी ने कठिनाइयों का सामना करते हुए अपनी मेहनत और समर्पण से क्रिकेट की दुनिया में नाम कमाया। उनकी कहानी प्रेरणादायक है

यशसवी जायसवाल जन्म की जगह और फैमिली 

यशस्वी जयसवाल का जन्म 28 दिसंबर 2001 को उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के सुरियावां गांव के एक गरीब परिवार में हुआ था। Yashasvi Jaiswal के पिता भूपेंद्र जायसवाल, भदोही में एक छोटे से हार्डवेयर की दुकान चलाते थे और उनकी मां कंचन जयसवाल, एक गृहणी हैं। यशस्वी छह भाई-बहनों में चौथे हैं और बचपन से क्रिकेट के प्रति उनका लगाव रहा है। 11 साल की उम्र में यशस्वी ने परिवार की आर्थिक तंगी से परेशान होकर और भारत के लिए खेलने के अपने सपने को लेकर अकेले मुंबई चले गए, जहां उनको कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, लेकिन अपने लगन और परिश्रम से उन्होंने अपने क्रिकेटर बनने के सपने को पूरा किया।

यशस्वी जायसवाल का जीवन संघर्ष 

मुंबई आने के बाद यशस्वी जायसवाल को रहने की बहुत समस्या हुई, क्योंकि उनके पास कोई रहने की जगह नहीं थी। यशस्वी के एक चाचा मुंबई के वर्ली में रहते थे. हालांकि, उनका घर काफी छोटा होने की वजह से वह वहाँ नहीं रह सकते थे। इसलिए उन्होंने यशस्वी को कल्बादेवी के एक डेयरी में काम दिलवा दिया. जहां वह काम करने के साथ सो भी सकते थे। लेकिन कुछ महीनों बाद उन्हें डेयरी से निकाल दिया गया। लंबे दिनों तक भटकने के बाद उन्हें रहने के लिए एक टेंट में जगह मिली।

यशस्वी ने फिर उसके बाद मुंबई के आजाद मैदान के मुस्लिम यूनाइटेड क्लब टेंट में काम किया। वह दिन में क्रिकेट खेलते थे और रात को खाना बनाते थे। यशस्वी ने तीन साल तक टेंट में ही रहकर क्रिकेट खेलने के साथ-साथ छोटी-मोटी नौकरी भी की। वह आजाद मैदान के पास पानीपूरी भी बेचते थे। फिर एक दिन जयसवाल की क्रिकेट प्रतिभा को कोच ज्वाला सिंह ने पहचाना, जिन्होंने यशस्वी को ना सिर्फ रहने के लिए जगह दी बल्कि मुंबई में उनके अभिभावक और गुरु बन गए।

2015 में यशस्वी जयसवाल ने अपना नाम जाइल्स शील्ड मैच में लिम्का 319 रन बनाकर बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया। इस रिकॉर्ड के बाद जायसवाल ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, स्थानीय सभी क्रिकेट प्रतियोगिताओं में उनका प्रदर्शन अव्वल दर्जे का रहने लगा। जल्द ही उन्हें मुंबई की अंडर-16 टीम में चुना गया और फिर भारत की अंडर-19 टीम में खेलने का मौका मिला। यशस्वी जयसवाल ने 2018 ACC अंडर-19 एशिया कप में शानदार प्रदर्शन किया और भारत को खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई।

ये भी पढ़े- IPL 2024 Points Table All Team: आईपीएल 2024 अंक तालिका और टीम रैंकिंग यहां देखें पूरी जानकारी

यशस्वी जायसवाल का घरेलू क्रिकेट करियर

यशस्वी जायसवाल ने 7 जनवरी 2019 को रणजी ट्रॉफी में मुंबई क्रिकेट टीम के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया और 20 रन बनाए। 28 सितंबर 2019 को उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी से अपने लिस्ट ए करियर की शुरुआत की। जायसवाल विजय हजारे ट्रॉफी में दोहरा शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बने, उन्होंने झारखंड के खिलाफ 154 गेंदों में 203 रन बनाकर राष्ट्रीय मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। यशस्वी उस सीजन 6 पारियों में 112 से अधिक की औसत से 564 रन बनाए  49 चौके और 25 छक्के के साथ।

जायसवाल के बेहतरीन फार्म को देखते हुए उन्हें 2020 अंडर-19 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह मिली। यशस्वी ने इस मौके को भी भुनाते हुए टूर्नामेंट में केवल छह मैचों में 400 रन बनाकर भारत को अंडर-19 विश्व कप फाइनल में पहुंचने में मदद की। हालांकि, फाइनल में भारत को बांग्लादेश के हाथों हार का सामना करना पड़ा, लेकिन जयसवाल को प्लेयर ऑफ द सीरीज़ चुना गया। जायसवाल इसके बाद पूरे क्रिकेटिंग वर्ल्ड में लोकप्रिय हो गए।

यशस्वी जायसवाल का IPL करियर

ICC U-19 World Cup में अपनी शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन के दम पर यशस्वी ने आईपीएल टीमों का ध्यान आकर्षित किया। 2020 के IPL Auction में राजस्थान रॉयल्स ने जायसवाल को 2.4 करोड़ रुपये में खरीदा। Yashasvi Jaiswal ने अपना आईपीएल डेब्यू 22 सितंबर 2020 को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ किया, जिसमें वह सिर्फ 6 रन बनाकर दीपक चाहर की गेंद पर कैच आउट हो गए। जायसवाल ने उस सीजन केवल तीन मैच खेले और 40 रन बनाए। अगले सीजन यशस्वी ने अपने खेल में सुधार किया और 10 मैचों में 24.90 की औसत से 249 रन बनाए।

IPL 2022 की मेगा नीलामी से पहले राजस्थान फ्रेंचाइजी ने यंग यशस्वी जायसवाल को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया और यशस्वी ने उस सीजन 10 मैचों में 25.80 की औसत से 258 रन बनाए। साल 2023 का आईपीएल यशस्वी के लिए सफल सीजन साबित हुआ, उन्होंने 14 मैचों में 48.08 की औसत और 163.61 के शानदार स्ट्राइक रेट से 625 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 82 चौके और 26 छक्के लगाए। यशस्वी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में अपना पहला शतक लगाया और सबसे तेज आईपीएल अर्धशतक का रिकॉर्ड भी तोड़ दियाऔर कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने अपना अर्धशतक सिर्फ 13 गेंदों में पुर किया।

यशस्वी जायसवाल का अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर

टेस्ट करियर (Test Career)

IPL 2023 में शानदार प्रदर्शन का रिवार्ड उन्हें मिला और यशस्वी जायसवाल को जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज दौरे पर जाने वाली भारतीय टीम में चुना गया। यशस्वी ने 12 जुलाई 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी पहली टेस्ट पारी में शतक जड़ते हुए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में प्रथम प्रवेश किया। यशस्वी शिखर धवन और रोहित शर्मा के बाद अपनी पहली टेस्ट पारी में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय ओपनर बनें। यशस्वी ने 387 गेंदों में 16 चौके और एक छक्के की मदद से 171 रन की पारी खेली।

Yashasvi Jaiswal Biography- Test Career
Yashasvi Jaiswal Biography- Test Career

जनवरी 2024 में यशस्वी जयसवाल को घरेलू मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम में चुना गया। पहले टेस्ट की पहली पारी में उन्होंने सिर्फ 74 गेंदों पर 80 रन की शानदार पारी खेली। जबकि दूसरे मैच में उन्होंने अपना पहला दोहरा शतक बनाया, 290 गेंदों पर 209 रन बनाये। इसी के साथ वह टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले सुनील गावस्कर और विनोद कांबली के बाद तीसरे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बन गए। यशस्वी ने पूरी सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन किया और भारत को सीरीज़ जीतने में मदद की।

T20 करियर(T20 Career)

यशस्वी जयसवाल ने टी20 इंटरनेशनल डेब्यू 8 अगस्त 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ किया। हालांकि, उस मैच में वह सिर्फ एक रन पर आउट हुए. जबकि अपने दूसरे मैच में यशस्वी ने अपना पहला टी20I अर्धशतक जड़ा और 51 गेंदों पर नाबाद 84 रन बनाए।

यशस्वी जायसवाल की नेटवर्थ 

Yashasvi Jaiswal का बचपन भले ही गरीबी में गुजरा हो, लेकिन आज वह करोड़ों के मालिक हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो आज यशस्वी जायसवाल का कुल नेटवर्थ लगभग 20 करोड़ रुपये है। उनकी सालाना आय 6-8 करोड़ रुपये है। राजस्थान फ्रेंचाइजी ने उन्हें आईपीएल 2024 के लिए 4 करोड़ में बरकरार रखा। उन्हें भारत के लिए खेले जाने वाले प्रति टेस्ट मैच के लिए 15 लाख और प्रति मैच टी20 3 लाख रुपये मिलते हैं।

इसके अतिरिक्त यशस्वी मुंबई की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलकर और विज्ञापनों से भी अच्छे खासे पैसे कमाते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने परिवार के लिए ठाणे, मुंबई में एक 5BHK फ्लैट खरीदा है, जिसकी कीमत करोड़ों में आंकी जा रहीं है।

  • कुल नेट वर्थ – लगभघ 20 करोड़ रुपये
  • आईपीएल – 4 करोड़ रुपये

यशस्वी जायसवाल के कुछ रिकॉर्ड्स (Yashasvi Jaiswal Records List)

  • 2018 की जाइल्स शील्ड टूर्नामेंट में एक स्कूल क्रिकेट मैच में सर्वाधिक रन बनाने का रिकार्ड।
  •  लिस्ट ए क्रिकेट में 2019 में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज।
  • IPL 2023 में आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक का रिकार्ड। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए यशस्वी ने केवल 13 गेंदों में 50 रन बनाए थे।
  • टेस्ट डेब्यू पर शतक बनाने वाले 17वें भारतीय बल्लेबाज। 12 जुलाई 2023 को वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट में उन्होंने 171 रन की पारी खेली।
  • वह विदेशी धरती पर टेस्ट डेब्यू में शतक बनाने वाले पहले भारतीय ओपनर बल्लेबाज हैं।
  • टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले तीसरे सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज। (सुनील गावस्कर और विनोद कांबली के बाद)

ये भी पढ़े- T20 World Cup 2024 Teams Group List: टी20 वर्ल्ड कप 2024 टीम्स और उनके ग्रुप्स यह देखे पूरी जानकारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now